सहारनपुर, जुलाई 15 -- नागल। संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने नागल इकाई की समीक्षा बैठक में कहा कि व्यापारी के स्टॉक का बीमा सरकार को अपने स्तर से कराना चाहिए। किसी दुर्घटना के होने पर व्यापारी सड़क पर आ जाता है, इससे बचाव का यही तरीका है कि सरकार व्यापारी के स्टॉक की जिम्मेदारी लें। उन्होंने कहा कि करदाता के रूप में व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था को चलाता है। अपने प्रतिष्ठान पर आने वाले तमाम शासनिक व प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान करता है। ऐसे में शासनिक प्रशासनिक अधिकारियों को भी व्यापारी का सम्मान करना चाहिए। संगठन लंबे समय से व्यावसायिक व घरेलू बिजली को समान दर पर किए जाने की मांग करता रहा है जिसके परिपेक्ष में सरकार ने संज्ञान लेते हुए इसे एक करने का निर्णय लिया है जिसकी प्रक्रिया जारी है। य...