नई दिल्ली, जनवरी 30 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्र सरकार ने आर्थिक सर्वेक्षण में भारतीय रेलवे के कायाकल्प और भविष्य की परिवहन व्यवस्था की एक भव्य तस्वीर पेश की है। इसमें 11 लाख करोड़ निवेश से रेलवे की कायाकल्प करने का रोडमैप बनाया गया है। दस्तावेज के अनुसार भारत सरकार पीएम गतिशक्ति योजना के माध्यम से रेलवे को आधुनिक, सुरक्षित और बेहद तेज बनाने के लिए एक बड़े मिशन पर काम कर रही है। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए रेलवे अब केवल पटरियां बिछाने तक सीमित नहीं है बल्कि इसे आर्थिक गलियारों के रूप में विकसित किया जा रहा है। रेलवे के तीन नए आर्थिक रेलवे कॉरिडोर विकास की नई कहानी लिखेंगे जिससे रसद (लॉजिस्टिक) की लागत कम करने और माल ढुलाई को तेज लाई जा सके। पहला ऊर्जा, खनिज और सीमेंट कॉरिडोर है। इसमें भारी उद्योगों को कच्चा माल तेजी से पहुंचान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.