सरकार राहत नहीं, स्मार्ट मीटर से छुटकारा दें
अलीगढ़, अप्रैल 26 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। बिजली के निजीकरण के फैसले और स्मार्ट मीटर योजना की वापसी की मांग को लेकर लाल डिग्गी बिजलीघर पर रविवार को विशाल जनसभा का आयोजन हुआ। जनसभा के अंत में उपभोक्ताओं ने चेतावनी देते हुए घोषणा की कि यदि अगले 7 दिनों के भीतर सरकार स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने पोस्टपेड डिजिटल मीटर नहीं लगाती है, तो उपभोक्ता स्वयं स्मार्ट मीटर हटाकर उसका बहिष्कार करेंगे। सुबह 10 बजे से ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में किसान, मजदूर, व्यापारी और आम उपभोक्ता जनसभा में जुटने लगे। बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी भी रही। सभा की शुरुआत में क्रांतिकारी किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत ने आंदोलन की पृष्ठभूमि रखते हुए बिजली के निजीकरण के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। उद्योग व्यापार प्रतिनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.