उन्नाव, मार्च 27 -- औरास। एक लान में शुक्रवार को आयोजित होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यहां लोगों ने फूलों की होली खेली। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा सरकार के राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी व विधायक बृजेश रावत ने आयोजक को धन्यवाद देते हुए इस मिलान के कार्यक्रम को प्रसंसनीय बताया। कार्यक्रम में उपस्थित राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार युवाओं को आगे बढाने का अवसर प्रदान कर रही है। इस मौके पर शशांक शेखर सिंह शनि, रामजी अवस्थी, अमरेंद्र सिंह, मधुसूदन दत्त पांडेय, महेंद्र सिंह, राम प्रकाश त्रिपाठी, पुजानी सिंह, अवधेश सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...