कानपुर, अगस्त 1 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश सरकार में सबसे ज्यादा शोषण ब्राह्मणों का हो रहा है। ब्राह्मण स्वाभिमानी व्यक्तित्व का होता है। ब्राह्मण ने सदैव ही सबका कल्याण चाहा है। इसलिए पांच अगस्त लखनऊ में जनेश्वर मिश्रा की जयंती पर बड़ी संख्या में ब्राह्मण पहुंचें। ये बातें नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहीं। शनिवार को वह दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन गुजैनी में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। समाजवादी युवजन सभा के अध्यक्ष अर्पित द्विवेदी ने गुजैनी क्षेत्र के ब्राह्मणों की मुलाकात माता प्रसाद पांडेय से कराई। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लखनऊ में कार्यक्रम ऐतिहासिक होने वाला है। क्योंकि आज ब्राह्मण आशाभरी निगाहों से सपा मुखिया अखिलेश यादव की ओर देख रहा है। प्रदेश के ब्राह्मण 2027 के चुनाव में में समाजवादी सरकार को वोट करने ज...