काशीपुर, जून 10 -- काशीपुर। अलीगंज रोड स्थित वीर भूमि ग्रींस में अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की जिला एवं महानगर कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने बुधवार को उत्तराखंड भाजपा सरकार में ईश्वर चंद्र गुप्ता को लघु उद्योग प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक और दीपक मित्तल को व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक बनाए जाने पर उन्हें सम्मानित किया। वहीं सम्मानित दोनों वैश्य शिरोमणियों ने उद्योग एवं व्यापार संबंधी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि वैश्य समुदाय आज केवल पारंपरिक व्यवसायों तक सीमित नहीं है बल्कि ई-कामर्श, रियल स्टेट और टैक्नोलॉजी क्षेत्रों में भी अग्रणी है। वैश्य समाज नये नये व्यवसायों और उद्योगों को स्थापित कर देश के लाखों लोगों को रोजगार मुहैया करा रहें हैं, लेकिन राजनैतिक क्षेत्र में काफी पिछड़े हुए हैं। यह भी पढ़...