सरकार मृतक मजदूरों की मुआवजा दे : भाकपा
पटना, जून 8 -- भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने से बिहार के तीन मजदूरों की हुई मौत मामले में मृतकों का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने और आश्रितों को मुआवजा राशि देने की मांग की है। सोमवार को जारी बयान में उन्होंने आरोप लगाया कि तीन माह बीतने के बावजूद न तो मृतकों का मृत्यु प्रमाणपत्र बना है और न ही आश्रितों को मुआवजा राशि का भुगतान किया गया है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से बातचीत कर इस दिशा में कार्रवाई करने की मांग की। यह भी पढ़ें- सरकार मृतक मजदूरों की मुआवजा दे : भाकपा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.