सरकार महिला अपराध व दलित-पिछड़ों के अत्याचार पर असंवेदनशील: अखिलेश
लखनऊ, जुलाई 9 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि यूपी की भाजपा सरकार महिला अपराध, दलितों और पिछड़ों पर अत्याचार पर पूरी तरह असंवेदनशील बनी हुई है। स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल रहा है, दवाइयों और डॉक्टरों की कमी है तथा आम जनता इलाज के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। भाजपा सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है।
भाजपा के असली चरित्र का खुलासा अखिलेश ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में संबोधित करते हुए कहा कि श्रीराम के मंदिर के चढ़ावे से जुड़े प्रकरण ने भाजपा का असली चरित्र उजागर कर दिया है। भाजपा को अब अपना नाम बदलकर 'भाचपा' (भारतीय चोर पार्टी) कर लेना चाहिए, क्योंकि भगवान के नाम पर भी भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप लग रहे हैं। प्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.