रिषिकेष, मार्च 20 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और कानूनी सशक्तीकरण के लिए गंभीर है। उत्कृष्ट कार्य के लिए महिलाओं को सम्मानित करना समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देती है। यह बातें उन्होंने शुक्रवार को उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एम्स ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम को वर्चुअल जुड़कर कर संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड की महिलाओं के संघर्ष और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की महिलाएं और सशक्त हों, इसके लिए सरकार की ओर से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसका लाभ भी महिलाओं को मिल रहा है। उन्होंने महिलाओं से समाज और राष्ट्र को मजबूत करने में अपना अहम योगदान देने की भी अपील की।मातृशक्ति का सम्मान ...