लोहरदगा, मई 3 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा में आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट और झारखंड नवनिर्माण दल की बैठक जिला प्रभारी सोमे उरांव की अध्यक्षता में हुई। केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार को महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी रोकने में विफल बताया। जन समस्याओं के समाधान के लिए मजबूत संगठन और आंदोलन पर जोर दिया। 30 जून को रांची में होने वाले रोजगार सामाजिक अधिकार सम्मेलन की तैयारी के लिए 29 मई को लोहरदगा में जिला स्तरीय कैडर कन्वेंशन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कई नेता मौजूद थे। यह भी पढ़ें- जनता के बुनियादी सवालों के लिए संघर्ष तेज करने की जरूरत : माले यह भी पढ़ें- भीम आर्मी ने महंगाई-बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.