नई दिल्ली, मार्च 27 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के साथ मिलकर वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए कर्ज लेने की योजना तय कर ली है। योजना के मुताबिक सरकार बाजार से बड़े पैमाने पर उधारी लेकर अपने खर्च पूरे करेगी। सरकार ने बजट 2026-27 में कुल बाजार उधारी 17.20 लाख करोड़ तय की थी। हालांकि, बाद में सरकारी बॉन्ड में बदलाव के कारण यह घटकर 16.09 लाख करोड़ रह गई है। इसमें से पहली छमाही में 8.20 लाख करोड़ यानी करीब 51 फीसदी उधार लेने की योजना है। उधारी 26 साप्ताहिक नीलामियों (ऑक्शन) के जरिए जुटाई जाएगी। इसके लिए सरकार अलग-अलग अवधि के बॉन्ड जारी करेगी, जिनमें 3 से लेकर 50 साल तक के बॉन्ड शामिल हैं। सबसे अधिक हिस्सा 10 साल के बॉन्ड का होगा, जो कुल उधारी का लगभग 29 फीसदी रहेगा। इसके साथ ही, पांच वर्षों के बॉन्ड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.