सरकार बेच रही IDBI बैंक में हिस्सेदारी, खरीदने के लिए आगे आए ये 2 विदेशी, शेयर 4% उछला
नई दिल्ली, जुलाई 14 -- IDBI बैंक के शेयर आज यानी मंगलवार (14 जुलाई) को एनएसई पर 4% तक चढ़ गए। यह उछाल उस रिपोर्ट के बाद आया, जिसमें कहा गया कि सरकार को बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए दो विदेशी कंपनियों की ओर से संशोधित बोलियां मिली हैं। सोमवार को 84.07 रुपये पर बंद हुए इस शेयर ने मंगलवार को 85 रुपये पर खुला और दिन के कारोबार में 87.63 रुपये का हाई भी छुआ। इस बीच बाजार लाल निशान पर है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सरकार को कनाडा की कंपनी 'फेयरफैक्स फाइनेंशियल' और दुबई की 'एमिरेट्स एनबीडी' से संशोधित बोलियां मिली हैं। इस सौदे में केंद्र सरकार और LIC मिलकर आईडीबीआई बैंक में अपनी 60.7% हिस्सेदारी बेच रहे हैं। सरकार के पास 45.48% और एलआईसी के पास 49.24% हिस्सेदारी है। वित्त मंत्रालय, बैंक, एलआईसी और बोली लगाने वाली दोनों कंपनियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.