नई दिल्ली, फरवरी 26 -- IRFC Share Price: भारतीय रेलवे वित्त निगम (IRFC) के शेयर में गुरुवार, 26 फरवरी को करीब एक प्रतिशत की तेजी देखी गई। इसकी वजह यह है कि कंपनी के ऑफर फॉर सेल (OFS) का रिटेल हिस्सा आज खुल रहा है, यानी आम निवेशक आज इस स्टॉक पर अपनी बोली लगा सकेंगे। कारोबार के दौरान यह स्टॉक 105.30 रुपये के डे हाई पर पहुंच गया। भारत सरकार की ओर से लाए गए इस OFS को बुधवार को संस्थागत निवेशकों से पूरी भागीदारी नहीं मिल पाई। संस्थागत निवेशकों ने लगभग 22.34 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां लगाईं, जो OFS के तहत उनके लिए आरक्षित 23.52 करोड़ से अधिक शेयरों का लगभग 94.98 प्रतिशत है। 104.12 रुपये प्रति शेयर की कीमत के आधार पर, इन बोलियों का मूल्य लगभग 2,326 करोड़ रुपये आंका गया। इस बोली प्रक्रिया के लिए न्यूनतम मूल्य 104 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.