लखनऊ, मार्च 22 -- उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिलाओं के लिए बड़ा चुनावी ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में सपा की सरकार बनने पर "नारी समृद्धि योजना" के तहत महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये दिए जाएंगे। साथ ही समाजवादी पेंशन योजना को भी फिर से शुरू किया जाएगा। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं और पुलिस से राजनीतिक काम लिया जा रहा है। उनका आरोप था कि "हथेली गरम, पुलिस नरम" के सिद्धांत पर काम हो रहा है, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही है।मानकों के अनुरूप नहीं है ग्रीन क...