सरकार बनाम ब्रजकिशोर में निर्णय टला, 24 मई नियत सरकार बनाम ब्रजकिशोर में निर्णय टला, 24 जून नियत
मुजफ्फर नगर, जून 6 -- मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहाकांड से जुड़े सरकार बनाम ब्रज किशोर मामले में निर्णय नहीं आया है। कोर्ट ने फैसले के लिए 24 जून की तिथि नियत की है।गत एक अक्टूबर 1994 को पृथक राज्य की मांग के लिए दिल्ली जा रहे उत्तराखंड के आंदोलनकारियों को पुलिस ने रामपुर तिराहे पर रोक लिया था। रामपुर तिराहे पर आंदोलनकारियों से पुलिस का टकराव हो गया। जिसमे सात आंदोलनकारियों की मौत हो गयी थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई की तरफ से सात मुकदमे दर्ज कराए गए थे। उत्तराखंड संघर्ष समिति के वरिष्ठ अधिवक्ता अनुराग वर्मा ने बताया कि फर्जी हथियार बरामदगी मामले में सरकार बनाम ब्रजकिशोर का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। शुक्रवार को इस मामले में निर्णय आना था, लेकिन किसी कारण निर्णय नहीं आ सका। फैसले के लिए कोर्ट ने 24 जून की तिथि नियत की है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.