सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर संगठन को करें मजबूत : खरवार
प्रयागराज, अप्रैल 2 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी की मंडल स्तरीय दो दिनी कार्यकर्ता समीक्षा बैठक सोरांव के शिवगढ़ में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी धनश्याम चंद्र खरवार ने कहा कि वर्ष 2027 में सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर अभी से बूथ और सेक्टर स्तर तक संगठन को मजबूत करना होगा।खरवार ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देशों के अनुसार सभी पदाधिकारी गांव-गांव पहुंचकर जनसंपर्क बढ़ाएं और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं। बैठक में मुख्य मंडल प्रभारी अखिलेश अंबेडकर ने लखनऊ में हुई प्रदेश स्तरीय बैठक में दिए गए निर्देशों की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि सतीश जाटव ने कहा कि प्रदेश में अपराध और अराजकता चरम पर है तथा बसपा ही कानून का राज स्थापित कर सकती है। डॉ. जगन्नाथ पाल और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.