कन्नौज, जून 19 -- छिबरामऊ। आजाद समाज पार्टी के तत्वावधान में शुक्रवार को सौरिख क्षेत्र के सलेमपुर नगरिया गांव में सत्ता परिवर्तन सभा का आयोजन किया गया। सभा में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम ने कहा कि आजाद समाज पार्टी की सरकार बनने पर बुलडोजर की कार्रवाई समाप्त की जाएगी तथा फर्जी एनकाउंटर के मामलों की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट होकर बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर के बताए संगठित होने के मार्ग पर चलना होगा। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नेम सिंह ने भाजपा सरकार पर खरीद-फरोख्त की राजनीति करने का आरोप लगाया। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री ऋषि कुमार, जिला उपाध्यक्ष, विधानसभा सचिव विशाल गौतम, ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ कठेरिया सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्...