लखनऊ, जनवरी 3 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जनता को गुमराह करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनायेगी। मंत्रिमंडल विस्तार के नाम पर जनता को धोखा देने के लिए मंत्री बनाएगी। भाजपा को हटाने के लिए सावधान रहकर राजनीति करनी है। सरकार बनने पर हर वर्ग का सम्मान होगा। किसानों और गांवों को खुशहाल बनाने के लिए फैसले होंगे। नौजवानों को नौकरी और रोजगार मिलेगा। महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये देकर उनकी मदद की जाएगी। सपा मुखिया ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर नए वर्ष पर बधाई देने आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार से हर वर्ग त्रस्त है। हर विभाग में लूट मची है। यूरिया खाद से लेकर धान खरीद तक में कालाबाजारी, मुनाफाखोरी और भ्रष्टाचार है। भाजपा सरकार ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.