सरकार बनने पर किया गंगा पूजन और दुग्धाभिषेक
हरिद्वार, मई 18 -- दिल्ली स्थित मां बगला मुखी शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर गुरु अमर बालक ने असम, बंगाल और पॉन्डिचेरी में भाजपा की सरकार बनने के बाद हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन कर दुग्धाभिषेक किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में सनातन की रक्षा करने वालों का आना बहुत जरूरी था। घुसपैठिए बहुत अधिक संख्या में आ रहे थे, जिसके कारण बंगाल खतरे में था। उन्होंने कहा कि जहां-जहां चुनाव होंगे भाजपा सरकार बनाएगी। उनकी भविष्यवाणी कभी गलत नहीं होती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है। व्यापारी नेता संजय त्रिवाल ने कहा कि गुरु अमर बालक ने जब भी कुछ कहा सब सच हुआ। यह भी पढ़ें- असम और बंगाल में भाजपा की जीत पर गुरु अमर बालक ने किया गंगा का दुग्धाभिषेक इस अवसर पर तेज प्रकाश साहू, विनायक भदौरिया, विवेक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.