नई दिल्ली, मई 20 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (PDA) वर्ग के आरक्षण को लूटने का आरोप लगाया है। 'संविधान बचाओ-आरक्षण बचाओ' के नारे के साथ अखिलेश यादव ने 'PDA ऑडिट अंक-1' नाम से एक आरोप पत्र और लाल रंग की पुस्तक जारी की, जिसे उन्होंने 'पीडीए आरक्षण घोटाला पुस्तक' का नाम दिया। अखिलेश ने बड़ा चुनावी दांव खेलते हुए ऐलान किया कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनते ही पहले 90 दिनों के भीतर जातीय जनगणना कराई जाएगी और 69,000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को उनका पूरा आरक्षण दिया जाएगा।22 सरकारी भर्तियों में 11,514 पदों की लूट का डेटा पेश किया प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने आंकड़ों की 'लाल किताब' दिखाते हुए दावा किया कि भाजपा सरकार में कुल 22 सरकारी भर्तिय...