सरकार बदलने जा रही PUC के नियम, अब 3 साल में केवल 1 बार करवाना होगा पॉल्यूशन टेस्ट; जानिए डिटेल्स
नई दिल्ली, जुलाई 27 -- गाड़ी मालिकों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। केंद्र सरकार प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUCC) से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रही है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक नया ड्राफ्ट जारी किया है। इसके अनुसार, 6 साल तक पुरानी BS-VI प्राइवेट गाड़ियों के लिए PUCC की वैलिडिटी 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने का प्रस्ताव रखा गया है। इससे लोगों को बार-बार प्रदूषण केंद्र जाने के झंझट से मुक्ति मिलेगी। सरकार के इस कदम का मकसद आधुनिक और कम प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों के मालिकों को राहत देना है।गाड़ियों के हिसाब से नए नियम मंत्रालय के ड्राफ्ट नोटिफिकेशन में गाड़ियों की उम्र के हिसाब से PUCC रिन्यूअल का शेड्यूल तय किया गया है। बता दें कि 6 साल तक की BS-VI गाड़ियों को हर 3 साल में सर्टिफिकेट लेना होगा। वहीं, 6 से 10 साल पुरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.