जहानाबाद, फरवरी 6 -- अरवल, निज संवाददाता। बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. अमरदीप यादव का किंजर में जदयू नेताओं ने भव्य स्वागत गया। बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष शुक्रवार को जिला के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। उनके आगमन पर किंजर में जनता दल (यू) के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। डॉ. अमरदीप यादव ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार बच्चों के भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है और इस दिशा में सभी का सहयोग जरूरी है। नेताओं ने बाल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बच्चों के अधिकार और सुरक्षा को नई मजबूती मिल रही है। इस अवसर पर जदयू जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार यादव, जिला महासचिव सुनील सिंह, जिला प्रवक्ता चा...