सरकार प्रशिक्षण विमान और सी-प्लेन निर्माण पर ध्यान देगी
नई दिल्ली, अगस्त 5 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। बीते कुछ वर्षों के दौरान देश में हवाई यात्रा करने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी है। भविष्य में भी यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी की संभावना है। ऐसे में विमानन क्षेत्र की तेजी से बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार ट्रेनर विमान (प्रशिक्षण विमान) और सी-प्लेन का निर्माण घरेलू स्तर पर करने के लिए मजबूत ढांचा (इकोसिस्टम) विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। बुधवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने एक कार्यक्रम में कहा कि सरकार विमानन क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखकर हर नजरिए से काम कर रही है। एक तरफ हवाई अड्डों के विस्तार पर ध्यान दिया जा रहा है तो दूसरी तरफ विमानों और पायलटों की उपलब्धता पर काम कर रही है। इसलिए घरेलू स्तर पर विमानों का निर्माण बढ़ाना भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.