रामगढ़, नवम्बर 28 -- गोला, निज प्रतिनिधि। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड वीर सपूतों की शहादत से बना प्रदेश है। जल, जंगल, जमीन और सम्मान के लिए हजारों लड़ाइयां लड़ी गई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जनता के कामों में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों को अब जेल जाना पड़ेगा। सरकारी कामों के लिए दलालों की जरूरत नहीं है। दलाली का दरवाजा बंद करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी दृढ़ता के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ी है। गलत काम करने वाले कोई भी बख्शे नहीं जाएंगे। आप सब दलालों को प्रश्रय न दें, प्रशासन को सुधारना मेरा काम है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित नौजवानों को संदेश देते हुए कहा कि राज्य बने 25 साल हो चुका है। अगले 50 सालों में झारखंड को दिल्ली, मुंबई और गुजरात से बेहतर राज्य बनाना है। नौजवान अपने कंधों को इतना मजबूत बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.