अंबेडकर नगर, अक्टूबर 5 -- अम्बेडकरनगर। बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल व वरिष्ठ नेता विनय पाठक ने इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के मठिया गांव के शहीद सीआईएफ असिस्टेंट कमांडेंट अंकित पांडेय के घर पहंुच कर उनके पिता शिव प्रसाद पांडेय व माता प्रमिला पांडेय से मिल कर ढांढस बंधाया और गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बसपा इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता के साथ परिजनों को नौकरी मिले और सरकार बच्चे की पढ़ाई का खर्च उठाए। पीड़ित शिव प्रसाद पांडेय ने कहा कि उनका दोनों पैर सड़क दुर्घटना में पूरी तरह खराब हो गया है। वह चलने में अस्मर्थ हैं, जिस पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार पिता के इलाज को लेकर ठोस कदम उठाए। इस अवसर पर गुड्डू पंडित मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...