अररिया, दिसम्बर 31 -- अररिया, संवाददाता यूनाइटेड फारम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले मंगलवार की शाम अररिया के बैंककर्मियों ने सरकार व आईबीए पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए एसबीआईअररिया बाजार शाखा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पांच कार्यदिवस प्रतिसप्ताह की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व एसबीआई अधिकारी संघ के उपाध्यक्ष छोटे लाल गुप्ता कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों में इंदू शेखर, मंजित सिंह, शशि कांत, एसके सिंहा, अरूण पासवान, रोहित कश्यप, संतोष राहुल, एस कुमार, मासूम रेजा, सूरज कुमार, कशिश, छाया, सुरभि, तेजस्वनी शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...