मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ गोप गुट के जिला इकाई ने शनिवार को सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, सचिव दीपक कुमार व उपाध्यक्ष नीरज कुमार ने संयुक्त बयान देते हुए कहा कि अवकाश के दिनों में मौखिक, व्हाट्सअप या लिखित आदेश देकर अवकाश रद्द कर दिया जाता है। विपरीत परिस्थितयों में कार्य करवाया जाता है। कार्य के दवाव के कारण सभी कर्मचारी को प्रतिदिन 14-16 घंटे काम करना न सिर्फ कार्य की गुणवता को कम करता है, बल्कि राजस्व कर्मचारी के मानव अधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन है। राजस्व कर्मचारी को अपने मूल कार्यों के अलावे दूसरे विभाग का कार्य भी लिया जाता है जो की बेहद चिंताजनक है। अध्यक्ष ने कहा कि राजस्व कर्मचारियों की लंबित 17 सूत्री मांगों को समय से पूरा नहीं किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.