मथुरा, अप्रैल 29 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल बुधवार को औरंगाबाद पहुंचे। यहां उनका जिला कैंप कार्यालय शिव कॉम्प्लेक्स पर भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने सरकार से सभी पंजीकृत व्यापारियों को बीमा कवर देने की मांग उठाई। जिला व महानगर की संयुक्त बैठक में उन्होंने कहा कि मोदी-योगी सरकार में व्यापारी काफी संतुष्ट हुआ है। सरकार व्यापारी हितैषी है। उन्होंने सरकार से मांग की कि जैसे सरकारी कर्मचारियों को बीमा सुविधा मिलती है, वैसे ही पंजीकृत व्यापारियों को भी एक करोड़ रुपये का बीमा दिया जाए। उनका स्वागत जिलाध्यक्ष कुलवीर चौधरी एवं महानगर उपाध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल ने किया। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी ने की। संचालन महानगर महामंत्री राजेश गोयल ने किया। इस दौरान महानगर महामंत्री स...