पीलीभीत, मार्च 20 -- बीसलपुर। प्रदेश सरकार के नौ साल पूर्ण होने पर ब्लाक कार्यालय पर नौ दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग व पंचायत विभाग के द्वारा अलग अलग योजनाओं की जानकारियां दी गई। बीसलपुर ब्लाक कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए विधायक विवेक वर्मा ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने नौ साल सफलता पूर्ण किए। सरकार ने सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ देने का काम किया वहीं प्रदेश को अपराध मुक्त बनाया गया। सड़कों से लेकर पुलों व ओवर ब्रिजों का निर्माण तेजी के साथ किया गया। नौ साल के विकास कार्य धरातल पर दिखाई दे रहे हैं। इस मौके पर एसडीएम नागेंद्र पांडेय, बीडीओ सर्वेश कुमार, बीओ हर्षित शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्ति किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.