नई दिल्ली, जून 4 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने नागपुर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी करने वाली छात्रा की कथित आत्महत्या की घटना का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। इसकी कीमत युवा पीढ़ी चुका रही है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि आकांक्षा डॉक्टर बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहती थी। आकांक्षा के पिता किसान हैं। बेटी के डॉक्टर बनने के सपने को पूरा करने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड पर तीन लाख रुपये का कर्ज लिया। यह भी पढ़ें- भारत के इतिहास में क्या बेबस बेटी का आखिरी खत भी दर्ज होगा? नीट स्टूडेंट की आत्महत्या पर भड़के अखिलेश नागपुर में खुद रसोइये की...