रुद्रपुर, अप्रैल 30 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। सिडकुल क्षेत्र के सभी उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों को अप्रैल माह से शासन द्वारा निर्धारित बढ़ा हुआ वेतन दिया जाएगा। यह जानकारी सिडकुल इंटरप्रेन्योर वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को रामपुर रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता के जरिये दी। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीकर सिन्हा ने बताया कि श्रमिकों की लंबे समय से लंबित वेतन वृद्धि की मांग को लेकर श्रम विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत वार्ता हुई थी। इसके बाद जिलाधिकारी ने शासन से पत्राचार किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रमिक हित में शीघ्र निर्णय लेते हुए प्रस्ताव को मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा, जहां से स्वीकृति मिलने के बाद शासनादेश लागू कर दिया गया। संरक्षक अजय तिवारी ने कहा कि सिडकुल पंतनगर में शांति बनाए रखना सभी की ...