वाराणसी, अप्रैल 16 -- वाराणसी। संसद में लाए जा रहे 'नारी शक्ति वंदन' बिल के प्रति जागरूकता के लिए बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से स्कूटी रैली निकाली। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से रैली प्रारंभ हुई। सूबे की ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने रैली को हरी झंडी दिखाई। राज्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने यह बिल लाकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। बिल के आने से महिलाओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि आने वाले दिनों में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। स्कूटी रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए भारत माता मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकली स्कूटी रैली रैली के शुभारंभ पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, भाजपा ...