वाराणसी, जनवरी 28 -- वाराणसी। माधोपुर की सेवा बस्ती में मंगलवार को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी सरकार ने भेदभाव रहित समाज की स्थापना को अपना लक्ष्य बनाया है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने अगड़ा-पिछड़ा और जाति आधारित राजनीति की, लेकिन शोषित और वंचित वर्गों का वास्तविक उत्थान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही हुआ है। इस मौके पर संजय मिश्रा, गौरव राठी, सिंधु सोनकर, महंत गोविंद दास शास्त्री, सुनील मिश्रा, अवध नारायण राय मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.