सरकार ने भारत की वैश्विक साख को नुकसान पहुंचाया : खरगे
नई दिल्ली, जुलाई 6 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को केंद्र सरकार पर भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भारतीय पासपोर्ट की बढ़ती ताकत के दावे वास्तविक आंकड़ों से मेल नहीं खाते। क्योंकि, वैश्विक पासपोर्ट रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट लगातार कमजोर हो रहा है। खरगे ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, एक वैश्विक पासपोर्ट रैंकिंग के अनुसार, भारत 2013 में 74वें स्थान से जून 2026 में 80वें स्थान पर पहुंच गया, जबकि एक अन्य वैश्विक पासपोर्ट इंडेक्स में भारत 2026 में 125 वें स्थान पर है। उन्होंने दावा किया कि इससे स्पष्ट है कि भारतीय पासपोर्ट की स्थिति मजबूत होने की बजाय कमजोर हुई है। खरगे ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने पासपोर्ट सेवाओं में सुधार करने की बजाय पासपोर्ट बनवाना महंगा कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.