बदायूं, मई 6 -- कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को शिक्षामित्र सम्मान एवं बढ़े हुये मानदेय का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देख गया। कार्यक्रम में जिले के शिक्षामित्रों को मानदेय का चेक एवं प्रतीक चिह्न देकर समानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक महेश गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, एमएलसी बागीश पाठक के प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक, डीएम अवनीश राय, सीडीओ गामिनी सिंगला ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ववलित कर किया। मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 18 हजार किया है। यह भी पढ़ें- मानदेय के साथ बढ़ा सम्मान, शिक्षामित्रों का अभिनंदन यह सम्मान समारोह प्रदेश में शिक्षा क...