सरकार ने बैन किए BAT-BMS समेत 7 चाइनीज ऐप, बीच सड़क पर बंद कर रहे थे ई-रिक्शा, चालाकों को राहत
नई दिल्ली, जुलाई 3 -- चाइनीज ऐप BAT-BMS ने भारत के ई-रिक्शा चालकों को परेशान कर रखा था। अब राहत की बात यह है कि भारत सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ऐप पर बैन लगा दिया है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने Google Android और Apple iOS को नोटिस जारी कर उनसे कहा है कि वे अपने-अपने ऐप स्टोर से सात ऐप्स हटा दें। इन ऐप्स का कथित तौर पर ई-रिक्शा और अन्य वाहनों की बैटरी बंद करने के लिए गलत इस्तेमाल किया जा रहा था। सूत्रों ने बताया कि जिन ऐप्स की पहचान की गई है, उनमें BAT-BMS, SMART BMS, Epoch Li-ion और LOSSIGY शामिल हैं। कुछ शरारती लोग इन ऐप्स का इस्तेमाल ई-रिक्शा को बंद करने के लिए कर रहे थे। दरअसल, इन ऐप्स से कोई भी अपने पास से गुजर रहे ई-रिक्शा को चुपके से बंद कर सकता है। सोशल मीडिया प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.