सरकार ने प्लास्टिक नोटों के ट्रायल को मंजूरी दी: सीतारमण
नई दिल्ली, अगस्त 11 -- केंद्र सरकार ने दस और 20 रुपये के एक- एक अरब पॉलीमर बैंक (प्लास्टिक) नोटों को फील्ड ट्रायल के लिए जारी करने की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को राज्यसभा में लिखित जवाब में ये जानकारी दी। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अपने केंद्रीय बोर्ड की सिफारिश के आधार पर भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 25 के तहत सरकार को यह प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव में 10 और 20 रुपये के एक-एक अरब पॉलीमर बैंक नोटों को फील्ड ट्रायल के लिए पेश करने तथा परीक्षण सफल रहने के बाद इन दोनों मूल्यवर्गों में पॉलीमर बैंक नोटों की नियमित आपूर्ति शुरू करने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। आरबीआई के अनुसार इन पॉलीमर बैंक नोटों को कागज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.