शामली, मार्च 20 -- प्रदेश सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मोहिनत बेनीवाल ने सरकार द्वारा नौ वर्ष में जनपद में किए गए कार्यों की उपलब्धियों को विस्तार से बताया। मोहित बेनीवाल ने कहा कि नौ वर्ष के कार्यकाल में शामली जनपद में व्यापक स्तर पर चौतरफा विकास हुआ है। उन्होंने शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासिनक भवन एवं सड़कों एवं जन कल्याण की योजनाओं से जिले को मिले लाभ पर बिंदूवार प्रकाश डाला। शुक्रवार को शहर के दिल्ली रोड स्थित पर स्थित सिटी ग्रीन बारातघर में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने बताया कि जनपद शामली में पुलिस लाइन के आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण पर 198.71 करोड़ रुपये तथा पीएसी स्थापना हेतु 314.16 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराए गए हैं। जिला संयुक्त चिकित्स...