नई दिल्ली, अगस्त 26 -- Hindustan Copper OFS: सरकारी कंपनी हिंदुस्तान कॉपर के ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) को तगड़ा रेस्पॉन्स मिला है। इसके जरिए सरकार ने करीब 3,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। शानदार रेन्पॉन्स के बाद अब सरकार ने ग्रीनशू ऑप्शन के इस्तेमाल का फैसला लिया है। बता दें कि ऑफर फॉर सेल के लिए 514 रुपये प्रति शेयर का न्यूनतम मूल्य तय किया गया था। वहीं, बुधवार को शेयर की कीमत बीएसई पर 556.55 रुपये थी। इस लिहाज से शेयर ऑफर फॉर सेल में करीब 10 पर्सेँट डिस्काउंट पर बिका है। हिंदुस्तान कॉपर के शेयर के 52 हफ्ते का हाई 759.20 रुपये है। जनवरी 2026 में शेयर ने इस स्तर को टच किया था। वहीं, 52 हफ्ते का लो 226.25 रुपये है। क्या कहा सरकार ने? निवेश एवं लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव अरुणीश चावला ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि ओएफएस को खुदरा...