लखनऊ, अगस्त 2 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि मानसून सत्र शुरू हो रहा है, लेकिन लगता है भाजपा सरकार को जनता के सवालों से इतना डर है कि सदन भी गिने-चुने दिनों का ही बुलाया गया है। समाजवादी पार्टी जनता की हर आवाज सदन में पूरी मजबूती से उठाएगी। लोकतंत्र सवालों से चलता है, सवालों से भागने से नहीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर रविवार को लिखते हुए कहा है कि क्या सरकार मानती है कि कम दिन सदन चलाकर महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, चंदा चोरी और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ के सवाल भी कम हो जाएंगे? यह भी पढ़ें- विधानमंडल मानसून सत्र आज से, छाया रहेगा चढ़ावा चोरी व पेपर लीक मामला यह भी पढ़ें- सपा विधायक चढ़ावा चोरी व पेपर लीक पर सरकार को घेरेंगे यह भी पढ़ें- जनहि...