हमीरपुर, मार्च 27 -- हमीरपुर, संवाददाता। मुख्यालय के चौरादेवी परिसर में चल रहे हमीरपुर महोत्सव में जनपद के निपुण हुए 227 निपुण विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित कर प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक डॉ.मनोज कुमार प्रजापति ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में सदर विधायक ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा शिक्षा एवं बच्चों के हित में समग्र शिक्षा के अंर्तगत कायाकल्प अभियान चलाकर परिषदीय विद्यालयों को गांव का सबसे अच्छा व सुंदर स्थल बना दिया गया है। चेयरमैन कुलदीप निषाद ने सरकार की उपलब्धियों को धरातल पर विद्यालयों में लागू करने के लिए शिक्षकों की प्रशंसा की। भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने बच्चों के कार्यक्रम के साथ हमीरपुर महोत्सव के सफल आयोजन के लिए डीएम व बीएसए ...