चतरा, मार्च 12 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। सिमरिया विधायक उज्जवल दास ने पिपरवार से सिमरिया तक सड़क की खराब स्थिति और बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं का मुद्दा विधानसभा में उठाया। उन्होंने पथ निर्माण विभाग से पूछा कि पिपरवार से सिमरिया तक लाइट मोटर व्हीकल योग्य सड़क नहीं होने के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे आम नागरिकों की जान-माल को खतरा हो रहा है। विधायक ने कहा कि इस सड़क से कोयला वाहनों का भारी परिचालन होता है और ग्रामीणों के आवागमन के लिए भी यही मुख्य मार्ग है, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने सरकार से पूछा कि क्या पिपरवार से सिमरिया तक एलएमवी योग्य सड़क बनाने की योजना है। इस पर पथ निर्माण विभाग की ओर से जवाब देते हुए बताया गया कि पिपरवार-टंडवा सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण का कार्य झारखंड राज्य राजमार्ग प्राधिकरण द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.