लखनऊ, मार्च 25 -- लखनऊ। योगी सरकार के नौ वर्षों में प्रदेश के 12 लाख राज्य कर्मचारी और 16 लाख पेंशनर्स का भी ध्यान रखा गया। कोरोना संकट काल में जब कई राज्यों में कर्मचारियों के वेतन के लाले पड़े थे तब सरकार ने न केवल समय पर वेतन और पेंशन का भुगतान कराया बल्कि समय-समय पर देय महंगाई भत्ते का एलान भी किया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी ने बुधवार को कहा कि योगी सरकार में कर्मचारियों की कई बड़ी समस्याओं पर निर्णय हुए। कुछ लंबित मांगे हैं जो कि चुनाव से पहले पूरा करने का अनुरोध किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...