नई दिल्ली, अगस्त 2 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली के रात्रि शिविर (रैन बसेरा) में मौजूद खामियों का पता लगाने के लिए दिल्ली सरकार के योजना विभाग ने बीते जुलाई माह में इनका ऑडिट करवाया है। इसके लिए एक निजी कंपनी को कार्य सौंपा गया था। ऑडिट के माध्यम से सरकार यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वहां किस प्रकार के इंतजाम बेहतर हैं और क्या खामियां हैं। सरकार को जल्द ही यह ऑडिट रिपोर्ट कंपनी द्वारा सौंपी जाएगी जिसके बाद वहां मौजूद खामियों को दूर किया जाएगा।

रात्रि शिविरों की संख्या दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यहां 197 स्थायी रात्रि शिविर हैं। इसके अलावा अत्याधिक गर्मी एवं सर्दी होने पर अस्थायी रात्रि शिविर भी बनाए जाते हैं। सामान्य दिनों में भी 100 से ज्यादा अस्थायी रात्रि शिविर चलते हैं, लेकिन ज्यादा गर्मी या सर्दी होन...