लखनऊ, दिसम्बर 29 -- लखनऊ। प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों ने नए वर्ष में केन्द्र सरकार से टीईटी अनिवार्यता से राहत दिये जाने की गुहार लगायी है। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडे का कहना है कि बीते चार माह से शिक्षक शिक्षकों ने पिछले 4 माह से लगातार टीईटी की बाध्यता खत्म किये जाने को लेकर संघर्ष कर रहे है। इस मुद्दे पर शिक्षक हस्ताक्षर अभियान, विधायक, सांसद, राज्य व केंद्रीय शिक्षामंत्री से लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर गुहार लगा चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट के टीईटी की अनिवार्यता के फैसले से लाखों शिक्षकों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। शिक्षकों ने केन्द्र सरकार से टीईटी की अनिवार्यता से छूट देने का आग्रह किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.