सीतापुर, मार्च 22 -- सीतापुर। सनातन ब्राह्मण समाज के द्वारा शहर के गल्ला मंडी निकट शिव शक्ति मंदिर में बैठक की गयी। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामदत्त मिश्रा ने की। बैठक की शुभारंभ भगवान परशुराम के उदघोष व पूजन अर्चन से हुआ। उत्कृष्ट सेवा के फलस्वरूप ब्राह्मण समाज के सदस्य राम प्रकाश पांडेय व विजय कुमार शुक्ला को सरकार द्वारा सभासद नामित होने पर कन्हैया लाल शुक्ला ने अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित किया। 20 अप्रैल को आयोजित होने वाले विवाह समारोह की तैयारी पर चर्चा हुई। इस दौरान जिला अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष आकाश राय, रामदत्त मिश्रा, दिनेश मिश्रा, कन्हैया लाल शुक्ल, कमलेश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.