वाराणसी, जुलाई 6 -- वाराणसी। योगी अखाड़ा परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी राधेश्याम ने अयोध्या में चढ़ावा चोरी को सनातन आस्था पर गहरा आघात बताया है। उन्होंने सरकार एवं प्रशासन से मांग की है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि इस प्रकरण की जांच किसी भी स्तर पर प्रभावित न हो। जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके विरुद्ध कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। वह सोमवार को अस्सी स्थित योगी अखाड़ा काशी तीर्थ क्षेत्र के कार्यालय 'शेखर आश्रम' में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देशभर के करोड़ों श्रद्धालु भगवान के चरणों में अपनी श्रद्धा और विश्वास के साथ चढ़ावा अर्पित करते हैं। यह भी पढ़ें- सरकार सुनिश्चित करें प्रभावित न हो चढ़ावा चोरी की जांच यदि चढ़ावा के साथ अनियमितता या चोरी होती है तो यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय और पूरे सनातन समाज...