नई दिल्ली, जनवरी 2 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्र सरकार रोजगार परक पढ़ाई को केंद्र में रखकर राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत जल्द कई महत्वपूर्ण बदलाव करेगी। नए शिक्षा अधिष्ठान के तहत डिग्री के साथ स्किल पर जोर दिया जाएगा। एनआईओएस जैसे स्कूली शिक्षा से जुड़े संस्थानों को स्कूल के साथ आईटीआई और उद्योगों से गठजोड़ की इजाजत दी जाएगी। मकसद यह है कि पढ़ाई के साथ बच्चे अपनी स्किल भी बढ़ा सकें और उन्हें पढ़ाई के साथ जॉब मिलने में भी मदद मिले। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अब सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि स्किल, एंटरप्रेन्योरशिप और व्यवहारिक ज्ञान जरूरी है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब देश को पारंपरिक शिक्षा की सीमाओं से बाहर निकलकर स्किल, एंटरप्रेन्योरशिप और अप्रेंटिसशिप पर आधारित शिक्षा व्यवस्था पर जोर देना होगा। उनका कहन...