भभुआ, मई 9 -- पटना में टीईटी-एसटीईटी अभ्यर्थियों की पिटाई को बताया दुर्भाग्यपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस में कांगे्रस ने अभ्यर्थियों के संघर्ष मेंसाथ देने का किया वादा (पेज चार) भभुआ, नगर संवाददाता। यह भी पढ़ें- भाजपा के पास बेरोजगारी का जवाब लाठी: राहुलकांग्रेस का आरोप जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन में शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेताओं ने टीआरई-4 बहाली में हो रही देरी और पटना में टीईटी-एसटीईटी अभ्यर्थियों पर हुए कथित लाठीचार्ज को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। जिलाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा ने कहा कि सरकार शिक्षकों की बहाली को लेकर गंभीर नहीं है, जबकि राज्य के स्कूलों में शिक्षकों की सीटें रिक्त हैं। उन्होंने कहा कि पटना में अपने हक और रोजगार की मांग कर रहे अभ्यर्थियों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। उन्...