सरकार झूठ बोल रही, किसानों को चवन्नी नहीं मिली
झांसी, सितम्बर 27 -- झांसी, संवाददाता। मऊरानीपुर में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले रविवार को किसान महापंचायत हुई। जिसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत जमकर गरजे। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। बोले, आने वाले समय से सरकार के विरुद्ध दिल्ली से बड़ा आंदोलन होगा। टिकैत ने कहा कि मौसम से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई। बुंदेलखंड में कई जगह होकर आए। लेकिन, किसी को मुआवजा तक नहीं मिला। सरकार झूठ बोल रही है। अब किसी को चवन्नी तक नहीं दे रही है। किसान परेशान है। उन्होंने कहा, किसान सरकार की कामों से नाखुश हैं। कर्जा बढ़ गया है। इसे माफ करना चाहिए। नहीं हो आंदोलन होगा। किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील, जिला और राज्य स्तर पर लगातार आंदोलन किए जाएंगे। इसके लिए जगह-जगह जाकर किसानों को जागरुक कर रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.